संदेश

होली की मस्ती में होरियारे !

चित्र
  होली की मस्ती में होरियारे !                         हिंदुस्तान विविधताओं का देश रहा है जहा पर विभिन्न जातियों,धर्मो, संसकारो एवं विचारो के लोग प्रेम एवं सद्भावना के साथ रहते है |  शायद इसी लिए पूरी दुनिया इसे विश्व का सब से बड़ा एवं प्राचीन लोकतंत्र कहती है | इतने सारे धर्मो,जातियों एवं संस्कारो के अनुसार ही हमारे देश में विविध त्योहारों का मेला लगा रहता है | जिन में होली,दिवाली,ईद,बकरीद,क्रिसमस, लोहड़ी ,रक्षा बंधन,जन्माष्टमी,आदि अनगिनत त्यौहार शामिल है| लेकिन इनमे होली एक आपसी प्रेम,मिलन एवं भाईचारे व् सौहाद्र का त्यौहार है |  जिस में अमीर,गरीब,छोटे बड़े,मित्र-शत्रु आदि सभी वर्गों के लोग सभी  भेद भाव मिटा कर आपसी प्रेम एवं सद्भाव का सन्देश देते हुए एक - दुसरे को रंग-गुलाल आदि लगा कर गले मिलते है |                                               प्रत्येक वर्ष बसंत ऋतु के फाल्गुन मास में पूर्ण...

हिंदी दिवस : वैश्विक स्तर पर बढ़ता हिंदी का वर्चस्व !

चित्र
हिंदी दिवस : वैश्विक स्तर पर बढ़ता हिंदी का वर्चस्व                         भारत विविधताओं का देश है,जहां अनेको भाषाए पढ़ी,लिखी और बोली जाती है| देश में अधिकतर लोगो की मात्र भाषा  हिंदी है| हिंदी को राष्ट्रीय भाषा घोषित किये जाने की मांग कई बार अनेको दिग्गजों द्वारा उठाई गई लेकिन इस पर कोई निर्णय अब तक नहीं लिया जा सका है हालांकि हिंदी को राजभाषा का दर्ज़ा प्राप्त है | देश के अधिकांश राज्यों के सभी सरकारी कार्यालयों में हिंदी का ही प्रयोग होता है| एक आंकलन के अनुसार 2001 की जनगणना के मुताबिक भारत में लगभग 42.6 करोड़ लोग हिंदी को पहली बोली (भाषा)  के रूप में बोलते है | भारत में  हिंदी के महत्त्व के प्रति लोगो को जागरूक करने एवं उसके ज्ञान को सर्व हित तक पहुंचाने के लिए सरकारी स्तर पर   निरंतर प्रचार - प्रसार किया जा रहा है | भारत की आज़ादी के बाद 14 सितम्बर 1953 से पूरे देश में हर साल 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया | हिंदी दिवस को 14 सितम्बर को ही मनाये जाने के पीछे मुख्य का...

पितृ पक्ष : अपने पुरखो-पूर्वजो के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करने का अवसर !

चित्र
पितृ पक्ष : अपने पुरखो-पूर्वजो के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करने का अवसर !                                     पितृ पक्ष हमारी उन समस्त पिछली पीढ़ियों को समर्पित है जिन्होंने हमारे जीवन में किसी न किसी रूप में अपना योगदान किया होता  है | क्योकि यह निश्चित है की आज हम जो भी है वह हमारे पुरखो-पूर्वजो के कर्मो का ही प्रतिफल है |अतः हमारा दायित्व बनता है कि हम जीते जी तो अपने पुरखो-पूर्वजो की सेवा-सत्कार व मान-सम्मान करे ही अपितु मृत्योपरांत भी उनका स्मरण करे तथा उनके किये गए कर्मो का अनुसरण करने का संकल्प ले | इसलिए अपने पूर्वजो के प्रति सम्मान व आभार प्रकट करने के लिए यह प्रथा बनायी गयी है | पितृ पक्ष  में पितरो की आत्मा की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना करके ब्राम्हण भोज कराया जाता है तथा उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया जाता है | वैसे तो सदैव ही गाय,स्वान,कौव्वा  व अन्य पशु - पक्षियों को भोजन  व जल आदि देना चाहिए किन्तु पितृ पक्ष में इनको  कराया गया भोजन सीधे ...

मोबाइल की दुनिया में नया धमाल:जल्द ही आप उठाएंगे 5 जी का मज़ा|

चित्र
 मोबाइल की दुनिया में नया धमाल:जल्द ही आप उठाएंगे 5 जी का मज़ा|                        "करलो दुनिया मुठ्ठी में" का स्लोगन आज अक्षरशः सही साबित हो रहा है| आज हम देख रहे है कि बच्चा हो या व्यस्क्,गरीब हो या अमीर,औरत हो या आदमी,गाँव हो या शहर,व्यस्त हो या खाली, मालिक हो या नौकर  हर किसी के हाथ में एक अदद मोबाइल जरूर दिखेगा | शौक से शुरू हुआ मोबाइल का दौर अब हर एक की सब से पहली जरूरत बन गया है | फीचर फ़ोन की जगह अब स्मार्ट फ़ोन ने ले ली है | स्मार्ट फ़ोन अब हर व्यक्ति के हाथो की शोभा बन चुका है और बने भी क्यों ना हमारी तमाम सारी जरूरते,जिज्ञासाएं,जानकारिया,मनोरंजन से लेकर आवश्यक कार्य तक मोबाइल की मदद से ही पूरे हो रहे है और आगे भी सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्य मोबाइल के माध्यम से ही पूरे किये जाने है | कुल मिला कर यह जो मोबाइल है यह आज हमें पूरी दुनिया से इंटरनेट के द्वारा  हर समय जोड़े रखता है| अभी करोना काल में वैक्सीनेशन स्लॉट बुक करने से लेकर टीकाकरण प्रमाणपत्र तक सब मोबाइल फ़ोन के जरिये होता रहा,स्कूल-कालेज,बै...

प्रचंड गर्मी से हाहाकार :तपती धरती - तड़पते लोग |

चित्र
प्रचंड गर्मी से हाहाकार :तपती धरती - तड़पते लोग |                    गर्मी का मौसम अपने शुरुआती दिनों से ही लोगो को व्याकुल करने लगा है | मार्च महीने से ही सूर्य देवता अपना रूद्र रूप दिखाने लगे है | मार्च महीने में ही कम से कम 26 हीट वेव आ चुके है | इन दिनों देश के ज्यादातर राज्य भीषण गरमी की चपेट में है | उत्तर प्रदेश,दिल्ली,गुजरात,हरियाणा, बिहार आदि राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आस पास बना हुआ है| उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तो तापमान लगभग 46 डिग्री सेल्सियस के आस पास पहुंच चूका  है| देश की राजधानी दिल्ली में भी तापमान 43. 7  डिग्री सेल्सियस तक जा चूका है | अप्रैल महीने में इतना अधिक तापमान पिछले बारह सालो में सब से अधिक रहा है |मौसम विभाग के अनुसार - यू पी  के प्रयागराज में 45.9,खुजराहो में 45. 6, खरगौन में 45. 2,अकोला में 45.4, तथा जलगाव में 45.6, डिग्री सेल्सियस तक तापमान रिकार्ड किया जा चूका है | उत्तर भारत में भीषण गरमी का आलम यह है कि पूरा का पूरा चैत्र उच्च तापमान से जूझ है | कुछ मौसम वज्ञानिकों न...

बुलडोज़र : भारतीय राजनीति में नयी हलचल |

चित्र
बुलडोज़र : भारतीय राजनीति में नयी हलचल |                           आज कल भारतीय राजनीति में बुलडोज़र की बड़ी हलचल है| देश में कही भी अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए प्रयोग मे लाई जाने वाली यह मशीन आज भारत की जनता,मीडिया और राजनीतिक दलों के बीच प्रमुख मुद्दा है| कही भी बुलडोजर चलता है तो लोग उत्सुकता वश भीड़ लगा कर देखने पहुंच जाते है | शहर हो या गाँव बुलडोजर जनता और मीडिआ के साथ साथ नेताओ के लिए भी आकर्षण की वस्तु बन गया है | यदि हम देखें कि ,भारतीय राजनीति में इस "बुलडोजर" की इंट्री कब और कहा से हुई तो पता चलता है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमाफिआओ के विरूद्ध एक व्यापक अभियान छेड़ा और उस अभियान के तहत तमाम भूमाफिआओ के द्वारा कब्ज़ा की गयी सरकारी एवं गैर सरकारी जमीनों को उनके चुंगल से छुड़ाया |  सरकार के इस अभियान का मुख्य "हीरो" "बुलडोजर" महाराज ही थे | अभी हाल ही में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में "बुलडोज़र" भी एक अहम् मुद्दा बन गया था| चुनावी सभाओ में सत्ताधारी नेताओ से लेकर सभी विपक्षी नेता भी बुल...

अम्बेडकर जयंती पर विशेष : दलितों के असली मसीहा के रूप में जन्मे |

चित्र
अम्बेडकर जयंती पर विशेष : दलितों के असली मसीहा के रूप में जन्मे |                           आज देश डा. भीम राव अम्बेडकर जी की 131 वी जयंती मना रहा है | बाबा साहेब के नाम से प्रसिद्ध अम्बेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल,1891को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था | उन्होंने समाज में व्याप्त ऊच-नीच,जाति-धर्म और असमानता जैसे मुद्दों को लेकर अथक प्रयास किया| वह दलितों तथा समाज के पिछड़ें वर्ग के उथ्थान के लिए सदा संघर्ष शील रहे| स्वयं महार जाति में जन्मे बाबा साहेब के पिता श्री राम जी राव सतपाल सेना में सूबेदार के पद पर थे|वे अत्यंत धार्मिक प्रवत्ति के होने के साथ साथ अपने परिवार  सहित नित्य पूजा-पाठ किया करते थे |डा. अम्बेडकर की माता का नाम भीमा बाई था | वह भी अत्यंत सीधी एवं सरल स्वाभाव की थी | वह बनावटी व् दिखावे के व्यवहार से कोसो दूर रह कर सत्य व् न्याय में विश्वास रखती थी |                                 बचपन में बाबा साहेब अन्य बच...

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशेष : भारत में भी बढ़ी स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता !

चित्र
  विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशेष : भारत में भी बढ़ी स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता !             जनता जनार्दन के स्वास्थ्य को लेकर पूरी दुनिया में लगातार  प्रयास होते  रहे  है और होते  रहेंगे | समय समय पर हमारे वैद्यो,योगाचार्यो,चिकित्स्कों एवं स्वास्थ्य अधिकारिओ द्वारा इस दिशा में जागरूकता फैलाई जाती रही है| हमारे समाज में आदिकाल से ही धारणा रही है कि "जान है तो जहां है" और "पहला सुख निरोगी काया" तथा "सर्वे भवन्तु सुखिन:,सर्वे सन्तु निरामया" इन सभी संदेशो में मुख्य रूप से व्यक्ति को स्वस्थ रहने हेतु प्रेरित किया गया है | पूरी दुनिया के लोगो को स्वस्थ रहने हेतु व स्वाथ्य के प्रति जागरूक करने केलिए हर वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्तर पर "विश्व स्वास्थ दिवस" यानि कि  "वर्ल्ड हेल्थ डे" मनाया जाता है | विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के बैनर तले मनाये जाने वाले इस दिन की शुरुआत 7 अप्रैल,1950 को हुई थी| चूकि इसी तारीख को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना भी हुई थी इसलिए इस तिथि को चिन्हित करने हेतु इस तारीख को ही विश्व स...

बसंत पंचमी पर विशेष : ज्ञान की देवी माँ सरस्वती का आशीर्वाद !

चित्र
बसंत पंचमी पर विशेष : ज्ञान की देवी माँ सरस्वती का आशीर्वाद ! हमारे देश में 6 ऋतुवे होती है,जिसमे बसंत ऋतु को ऋतुराज की पदवी प्राप्त है | माघ मॉस के शुक्ल पक्ष की पंचमी को बसंत पंचमी का त्यौहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है| इसे ऋषि पंचमी,मदनोत्सव एवं सरस्वती पूजा आदि अन्य नामो से भी जाना जाता है | इस दिन से ही बसंत ऋतु प्रारम्भ हो जाती है | तथा होलिकोत्सव की तैयारिया भी शुरू हो जाती है | इस वर्ष 5 फरवरी को हम सभी बसंत पंचमी का उत्सव बड़ी धूम धाम से मना रहे है|जगह जगह माँ सरस्वती की प्रर्तिमा स्थापित की गयी है,घरो में भी माँ सरस्वती का पूजन विधि विधान से किया जा रहा है|                                                            कोरोना के कारण स्कूल-कालेज बंद चल रहे है जिस की वजह से छात्र-छात्रों ने  घर पर ही माँ सरस्वती का पूजन पूरे विधि विधान से कर के ज्ञान एवं विवेक का आशीर्वाद लिया |         ...

चीन की लम्बी छलांग :सुपर इकोनॉमिक पावर बना चीन -

चित्र
चीन की लम्बी छलांग  :सुपर इकोनॉमिक पावर बना चीन -                                   विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका को पछाड़ कर चीन दुनिया का सब से धनी देश बन गया है | विश्व भर के तमाम देशो का खाता बही व बैलेंस शीट पर नजर रखने वाली मैनेजमेंट कंसल्टेंट मैकिंजे एंड कंपनी की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले बीस साल में विश्व की सम्पति 3 गुना बढ़ी है लेकिन इस बढ़ोत्तरी में चीन की हिस्सेदारी लगभग एक तिहाई यानी 33 प्रतिशत है | इस में कहा गया है की साल 2000 में दुनिया की कुल सम्पति 156 ख़रब डॉलर थी, जो कि दो दशक बाद यानी साल 2020 के बाद बढ़ कर 514 खरब डालर हो गयी ,वहीं 2000 में चीन की कुल सम्पति 7 ख़रब डालर थी जो साल 2020 में तेज़ी से बढ़ कर 120 ख़रब डालर पहुंच गयी | वही यदि हम अमेरिका की बात करे तो इस की कुल सम्पति बीते 20 वर्षो में बढ़ कर दोगुनी हो गयी है| साल 2020 में अमरीका की कुल सम्पति 90 खरब डालर पर पहुंच गयी है | रिपोर्ट में कहा गया है की अमेरिका में प्रॉपर्टी के दामों में बहुत ज्यादा...