सात समुन्दर पार गूँज रही है सनातन धर्म की महिमा : अमेरिका में भी राधे राधे !
सात समुन्दर पार गूँज रही है सनातन धर्म की महिमा : अमेरिका में भी राधे राधे ! दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म सनातन धर्म कहा जाता है | सनातन धर्म जिसे हिन्दू धर्म या वैदिक धर्म भी कहते है | हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार 5000 वर्षो से भी अधिक पूर्व द्वापर युग में श्री कृष्ण जी ने लगभग 72 से भी अधिक अवैदिक समुदायो को एक कर के पुनः वैदिक सनातन धर्म की स्थापना की | सनातन धर्म का मूल मन्त्र सर्व धर्म समन्वय की रक्षा करना तथा शांति,अहिंसा,मानवता और भाईचारा को बढ़ावा देना है | हिन्दू धर्म एक बहुईश्वरवादी धर्म है तथा भारत में इसके अनुयायी सर्वाधिक है| हिन्दू धर्म या वैदिक सनातन धर्म के सिध्धांतो के अनुसार देव ऋण,ऋषि ऋण,पितृ ऋण,अतिथि ऋण एवं जीव ऋण को उतारने या चुकाने के लिए हम जो कर्तव्य पूरे करते है उस को तप या यज्ञ है| भारत वर्ष में सनातन धर्म की मान्यता तो सालो से चलती चली आ रही है | इसके साथ साथ नेपाल,मारीशस में भी सनातन धर्म के अनुयायी बहुत अधिक है | सूरीनाम व फिजी में भी सनातन धर्म को मानने वाले अधिकाधिक लोग है | ख़ुशी की बात तो यह है कि अब ...