विश्व हृदय दिवस पर विशेष :हाल ऐ दिल
आज २९ सितम्बर विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है | वैसे तो हृदय जैसे बहुमूल्य अंग के लिए कोई एक दिन काफी नहीं हो सकता है इसकी देख भाल तो हमें हर समय हर हाल में करनी चाहिए | भगवान ने हमें कितनी अमूल्य सम्पदा इस शरीर एवं इसके अंगो के रूप में दी है ,लेकिन हम में से कितने ही लोग भगवान् की दी हुई इन नियामतों को संभाल कर नहीं रखते है,इनका दुरपयोग करते हैं जिसके परिणामस्वरूप हमारे अपने ही शरीर के अंग हमारा साथ देने से इंकार कर देते हैं तथा हम बीमार हो जाते हैं| बीमार होने पर होने वाली तकलीफो के बाद हमें अपनी गलतियो का अहसास होता हैं,लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी होती हैं | शायद हमें अपने शरीर के अंगो के लिए जागरूक करने हेतु ही इस तरह के "विश्व हृदय दिवस" आदि मनाये जाने की परंपरा बनाई गई हैं | अतः हमें खुद अपने शरीर को पूरी तरह स्वस्थ रखने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए ताकि हमारा शरीर एवं इसके विभिन्न बहुमूल्य अंग सुरक्षित रह सके | वैसे तो हमारे शरीर के सभी अंग महत...