बसंत पंचमी पर विशेष : ज्ञान की देवी माँ सरस्वती का आशीर्वाद !
बसंत पंचमी पर विशेष : ज्ञान की देवी माँ सरस्वती का आशीर्वाद ! हमारे देश में 6 ऋतुवे होती है,जिसमे बसंत ऋतु को ऋतुराज की पदवी प्राप्त है | माघ मॉस के शुक्ल पक्ष की पंचमी को बसंत पंचमी का त्यौहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है| इसे ऋषि पंचमी,मदनोत्सव एवं सरस्वती पूजा आदि अन्य नामो से भी जाना जाता है | इस दिन से ही बसंत ऋतु प्रारम्भ हो जाती है | तथा होलिकोत्सव की तैयारिया भी शुरू हो जाती है | इस वर्ष 5 फरवरी को हम सभी बसंत पंचमी का उत्सव बड़ी धूम धाम से मना रहे है|जगह जगह माँ सरस्वती की प्रर्तिमा स्थापित की गयी है,घरो में भी माँ सरस्वती का पूजन विधि विधान से किया जा रहा है| कोरोना के कारण स्कूल-कालेज बंद चल रहे है जिस की वजह से छात्र-छात्रों ने घर पर ही माँ सरस्वती का पूजन पूरे विधि विधान से कर के ज्ञान एवं विवेक का आशीर्वाद लिया | ...