विश्व हृदय दिवस पर विशेष :हाल ऐ दिल
आज २९ सितम्बर विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है | वैसे तो हृदय जैसे बहुमूल्य अंग के लिए कोई एक दिन काफी नहीं हो सकता है इसकी देख भाल तो हमें हर समय हर हाल में करनी चाहिए | भगवान ने हमें कितनी अमूल्य सम्पदा इस शरीर एवं इसके अंगो के रूप में दी है ,लेकिन हम में से कितने ही लोग भगवान् की दी हुई इन नियामतों को संभाल कर नहीं रखते है,इनका दुरपयोग करते हैं जिसके परिणामस्वरूप हमारे अपने ही शरीर के अंग हमारा साथ देने से इंकार कर देते हैं तथा हम बीमार हो जाते हैं| बीमार होने पर होने वाली तकलीफो के बाद हमें अपनी गलतियो का अहसास होता हैं,लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी होती हैं | शायद हमें अपने शरीर के अंगो के लिए जागरूक करने हेतु ही इस तरह के "विश्व हृदय दिवस" आदि मनाये जाने की परंपरा बनाई गई हैं |
अतः हमें खुद अपने शरीर को पूरी तरह स्वस्थ रखने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए ताकि हमारा शरीर एवं इसके विभिन्न बहुमूल्य अंग सुरक्षित रह सके | वैसे तो हमारे शरीर के सभी अंग महत्त्व पूर्ण है लेकिन इन सब में हृदय अतिमहत्वपूर्ण होने के साथ साथ नाजुक भी होता है इसलिए हमें इसकी विशेष देखभाल करनी चाहिए |कोरोना काल में तो इसकी अधिक आवश्यकता है क्योकि डाक्टरों का कहना है की बुजुर्ग एवं अस्वस्थ लोगो को कोरोना जल्दी पकड़ता है |
शरीर में जरूरत से ज्यादा चर्बी मोटापे का बड़ा कारण बनती है जिस से हृदय को रक्त सञ्चालन करने में कठिनाई होती है इसलिए शरीर के वजन को सीमित रखने की कोशिश करनी चाहिये तथा दिल का ख़याल रखते हुए धुए आदि के सेवन से बचना चाहिए | इसके साथ साथ खान पान के लिए सचेत रहते हुए फल ,जूस ,दलिया ,दूध,दही जैसे आराम से पचने वाले पदार्थो को खाना चाहिए तथा नियमित रूप से व्यायाम,प्राणायाम व पैदल चलना भी शरीर एवं हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है |
"चिकित्सा से सुरक्षा ज्यादा सही" के नियम पर चलना ही बेहतर परिणाम दे सकता है | अतः स्वयं जागरूक रहे व स्वस्थ रहे |
धन्यवाद !
भवदीय !
संजय कुमार शुक्ल
(८६८७१३६८७२)
Engilish Translation
Today, 29 September is celebrated as World Heart Day. By the way, no one day can be enough for a valuable organ like heart, we should take care of it at all times. God has given us so much invaluable wealth in the form of this body and its parts, but how many of us do not keep these rules given by God, misuse them as a result of which our own body parts are refuse to support us and we get sick. After suffering from sickness, we realize our mistakes, but by then it is too late. Perhaps to make us aware about our body parts, the tradition of celebrating such "World Heart Day" etc. has been made.
Therefore, we should make every effort to keep our body completely healthy so that our body and its various valuable organs can remain safe. Although all the parts of our body are important but in all of them the heart is very important as well as fragile, so we should take special care of it. In Corona period it is more needed because doctors say that elderly and unwell people Quickly catches corona.
Excess fat in the body is a major cause of obesity due to which the heart has difficulty in circulating blood, so one should try to limit body weight and take care of the heart and avoid smoking. Along with this, while being alert for food, you should eat comfortably digested foods like fruits, juices, oatmeal, milk, yogurt and regular exercise, pranayama and walking are also necessary to keep the body and heart healthy.
Following the rule of "precaution is better than cure" can give better results. Therefore, be self-aware and be healthy.
Thank you !
Regards!
Sanjay Kumar Shukla
Mob.No.8687136872
Nice writeup
जवाब देंहटाएंthanks 🙏
हटाएं❤️ one's heart is the only heart that beats for oneself ❤️
जवाब देंहटाएंThanks!
हटाएं