आसमान में बढ़ती वायुसेना की ताकत-गरज़ा राफेल
आज भारतीय वायु सेना दिवस पर हमारे जाबाज़ सैनिको का सम्मान करते हुए हम सभी भारतवासी उनको हृदय से शुभकामनायदेते है तथा हर एक युद्ध में उनकी व्यापक विजय के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं | देश के आज़ाद होने के बाद से भारतीय वायु सेना चार युद्धों में कार्यवाही कर चुकी है जिन में से तीन पकिस्तान के खिलाफ एवं एक चीन के खिलाफ लड़े| इसके अलावा भी भारतीय वायु सेना अन्य विशेष अभियानों में भी शामिल रही है जैसे-आपरेशन विजय,द एनेक्सेशन ऑफ़ गोवा,ऑपरेशन मेघदूत,ऑपरेशन कैक्टस,ऑपरेशन पुमलई,सर्जिकल स्ट्राइक व् बालाकोट एयर स्ट्राईक| इसके अलावा भारतीय वायु सेना संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना कार्यो में भी सहयोग कर चुकी है| भारतीय वायु सेना विश्व की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है |
वैसे तो वायु सेना के बेड़े में सुखोई 30 ,मिराज 2000, मिग 29 ,27, और 21 तथा जगुवार फाइटर जेट जैसे ताकतवर जहाज शामिल हैं इसके अलावा हेलीकाप्टर श्रेणी में वायु सेना के पास एम् आई 25/35, एम् आई 26,चेतक और चीता जैसे हेलीकाप्टर है, जबकि ट्रांपोर्ट हेलीकाप्टर भी सामान आदि लाने ले जाने के लिए हैं जिनमे सी 130,सी 17 एवं बोईंग 737 इत्यादि प्रमुख है | मुख्य रूप से परेड में शामिल किये जा रहे राफेल का खास महत्त्व है, असल में राफेल 4 और 5 वि पीढ़ी का सबसे ताकतवर विमान है | इस बहुचरचित विमान में अधिकतम गति 2130 किमी/घंटा है और इसकी मारक क्षमता 3700 किमी तक है,राफेल में बहुत ऊंचाई वाले एयरबस से भी उड़ान भरने की छमता होने के साथ साथ राडार से बच निकलने की विशेषता भी है |
8 अक्टूबर 1932 को वायु सेना की स्थापना की गई थी इसलिए हर साल 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस मनाया जाता है देश के स्वतंत्र होने से पूर्व वायु सेना को रॉयल इंडियन फाॅर्स कहा जाता था, आज़ादी के बाद वायु सेना के नाम में से "रॉयल" शब्द हटा कर सिर्फ "इंडियन एयर फाॅर्स" कर दिया गया| भारतीय वायु सेना के अनुसार इस बार 8 अक्टूबर को मनाये जाने वाले हिंडन एयरफोर्स परेड में राफेल के अलावा 19 फाइटर जेट, 7 मालवाहक,और 19 हेलीकाप्टर सहित कुल 56 एयरक्राफट भाग लेंगे| इसके अलावा सुखोई और तेजस भी परेड में शामिल होंगे |
अंत में हम सभी लोग , भारतीय वायु सेना दिवस के शुभ अवसर पर देश के समस्त वायु सैनिको को उनके शौर्य एवं पराक्रम के लिए कोटिशः नमन एवं सम्मान करते है जिनके बल पर देश एवं देशवासी अपने को सुरक्षित महसूस करते है|
धन्यवाद!
आपका-
संजय शुक्ल
जय हिन्द
जवाब देंहटाएंवन्देमातरम 🇮🇳
वन्दे मातरम! 🇮🇳 जय हिंद!
हटाएं